सभी सेवकों परमपूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल,नागपुर द्वारा सूचित किया जाता हैं की, मानवधर्म के संस्थापक महानत्यागी बाबा जुमदेवजी के आदेशानुसार भगवत प्राप्ति प्रगट दिन रक्षाबंधन के ठीक 6 वें दिन मनाया जाता है।
इस वर्ष भगवत प्राप्ति प्रगट दिन एवं हवन कार्य 3 सितंबर 2026 को आ रहा है।
सभी सेवकों से निवेदन है कि किसी भी प्रकार के भ्रम या अफवाहों में न आएं। बाबा जुमदेवजी द्वारा बताए गए नियमों का पालन करते हुए 3 सितंबर 2026 को ही अपने-अपने निवास स्थान पर हवन कार्य संपन्न करें।